24 फरवरी को तहसील निषाद समाज पाटन संगठन के पदाधिकारियों ने अटारी पाटन के सामाजिक भवन में बहुत ही उल्लासमय वातावरण में होली मिलन समारोह में शामिल होकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिये और निषाद समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुटता के साथ काम करने का सभी ने सहमति जताई।
इस दौरान होली मिलन समारोह में दुर्ग जिला निषाद समाज संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं तहसील पाटन निषाद समाज संगठन के संयोजक बुधारू राम निषाद,तहसील पाटन निषाद समाज संगठन के अध्यक्ष एवं मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य देव कुमार निषाद, सुरेश निषाद सभपति जनपद पंचायत पाटन,तहसील निषाद समाज उपाध्यक्ष युवराज निषाद सचिव मनसिंह नाविक,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण विनायक, अशोक निषाद, देवानन्द निषाद, टेकसिंह पारकर श्याम निषाद,सन्तोष निषाद,कृपा राम,गुहा राम निषाद,मेघनाथ निषाद, कुलेश्वर निषाद ,गजेन्द्र निषाद शामिल थे।





