पाटन विधानसभा में आने वाले नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अंतर्गत वार्ड 12 परसदा में सरस्वती साइकल योजना के तहत 25 विद्यार्थियों को साइकल वितरण किया गया ।
हाई स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय ऊर्जा संरक्षण प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माननीय राजेश्वर सोनकर जी रहे वही अध्यक्षता उपाध्यक्ष के रवि कुमार ने किया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद सती यादव एवं यूजेद्र साहू पार्षद वार्ड 16 प्रमुख रूप से उपस्थित रहे वही ।
गणमान्य नागरिक के रूप में श्रीमती रीना ,साहू श्रीमती अंगिरा साहू ,श्रीमती लीला साहू, सहित महिलाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा ने किया माननीय अतिथियों का स्वागत संस्था के प्राचार्य स्नेहिल तिवारी ने किया वही संस्था के सभी शिक्षक गण भी उपस्थित रहे।
वही श्री सोनकर ने विद्यार्थियों के बीच बैठ कर हाल चाल पूछा और जिंदगी में आगे बढ़ने का टिप्स भी दिए ।





