असोगा में 9मार्च को ममतामई मिनी माता मूर्ति का अनावरण एवं बस्ती में निर्मित जयस्तंभ पर पालों चढ़ाया जायेगा

“गुरू मिलन को आइए-तज माया अभिमान।
ज्यों-ज्यों पग आगे बढ़े-कोटिन यज्ञ समान।।”

संत बाबा गुरू घासीदास जी के असीम कृपा से हमारे पावन ग्राम असोगा में हमारे सतनामी समाज के सम्माननीय उपसरपंच, पंचगण, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गण सहित समाज के सभी लोगों के विशेष प्रयासों से रानीतराई से कौही मुख्य मार्ग पर स्थित असोगा के शासकीय जमीन में से एक एकड़ भूमि सतनामी समाज असोगा के नाम से स्वीकृति ग्रामसभा एवं पंचायत द्वारा किया गया है।जिस पर वर्तमान में हमारे गौरव एवं सम्मान के प्रतीक संत गुरू घासीदास जी के सत्य के जीत की पहचान लिए स्वेत ध्वज की जयस्तंभ में स्थापना पालों चढ़ाने का पावन आयोजन गुरू घासीदास जन्म स्थली पावन धाम गिरौदपुरी में लगने वाले मेला दिवस फागुन के सप्तमी बुधवार 9मार्च को सुबह 10 बजे से आयोजित हैं।
शेष बचे हुए जगह को भविष्य में समाज के युवाओं को स्वरोजगार हेतु अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
हमारे गांव में लगभग 50वर्ष से पूर्व निर्मित लकड़ी का जयस्तंभ पानी से क्षतिग्रस्त हो जाने पर उनके स्थान पर गांव के ही युवा लैब संचालक आदरणीय रामनाथ टंडन जी द्वारा लकड़ी व अन्य सहयोग से उसी स्थान पर जयस्तंभ का निर्माण किया गया है।साथ ही पंचायत से प्राप्त सड़क से लगे जगह पर भी सिमेंट का जयस्तंभ निर्माण के अतिरिक्त पंचायत द्वारा ममतामई मिनी माता जी के मूर्ति स्थापित किया गया है उनका भी अनावरण होगा।

आयोजन का शुभारंभ सुबह 10 बजे से गुरू गद्दी में दीप प्रज्वलन एवं गुरू आरती-पूजा पश्चात पंथी-अखाड़ा-डीजे के साथ ग्राम गली भ्रमण करते हुए रानीतराई-कौही रोड में बने जयस्तंभ में पालो चढ़ाया जाएगा फिर वापस मुख्य आयोजन स्थल पर पहुंच कर ममतामई मिनी माता मूर्ति का अनावरण एवं बस्ती में निर्मित जयस्तंभ पर पालों चढ़ा कर आमंत्रित अतिथियों एवं संतजनो का स्वागत सत्कार करते हुए मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिसमें आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।