पुलिस ने फ़ार्म हाउस में मारा छापा, 10 लाख कैश के साथ 8 जुआरी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे हुए अमलेश्वर की केलिफ़िर्निया सोसाइटी के फ़ार्म हाउस में 8 जुआरी धरे गए है। ये सभी रायपुर के निवासी है। दुर्ग जिले का अंतिम छोर होने की वजह से सुरक्षित मानकर इन लोगों ने फंड जमाया हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की जानकारी मिलने पर फार्म हाउस में दबिश दी। जिसमे सभी 8 जुआरी सहित 7 लाख नगदी के साथ पकड़े गये।

ज़ब्ती के 7 लाख नगदी के अलावा 3 लाख सहित कुल 10 लाख रुपए जब्त किए गए। पुलिस पर आरोप है कि नगदी लेकर दर्ज किए बिना पुलिस ने सबको चलता किया। अमलेश्वर थाने का स्टाफ़ पैसे लेने गुढ़ियारी पहुँचा हुआ था । बताया जा रहा है की यह फार्महाउस संचालक गुढ़ियारी रामनगर निवासी योगेश अग्रवाल का है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।