रायपुर-प्रतिवर्ष की भांति छत्तीसगढ़ सोनकर समाज पंजीयन क्रमांक 3275 का वार्षिक महासभा सत्र 2022 का दिनांक 19/02/2022 से 22/02/2022 तक चार दिवसीय श्री राम जानकी मन्दिर परिसर गोवर्धन सभा भवन नावापारा राजिम में होना है जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 45 राज के सामाजिक बंधुओ का आगमन होगा भगवान श्री राम जानकी के पूजा अर्चना पश्चात सभा की कार्यवाही प्रारंभ होगी जिसमें सर्वप्रथम सामाजिक पत्रिका सोनकर संचेतना के 26 वे संस्करण का विमोचन शिक्षा विकास समिति व छात्रावास समिति के आय व्यय का प्रस्तुतीकरण एवं अनुमोदन किया जाएगा तत्पश्चात सामूहिक सामाजिक प्रकरणों का सुनवाई एवं निराकरण किया जावेगा महासभा के दूसरे दिवस न्याय पंचायत केंप के माध्यम से समाज के जटिल से जटिल प्रकरणों को निराकृत किया जाएगा तृतीय दिवस निराकृत प्रकरणों पर पांच फैसला सुनाया जाएगा महासभा को सफल बनाने हेतु सभी कर्मठ कार्यकर्ता गण तैयारी में लगे हुए है समाज के प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर महामंत्री चेतन सोनकर ने सभी सामाजिक बंधुओ से महासभा की सफल बनाने में सहयोग देने की बात कही है छत्तीसगढ़ सोनकर समाज शिक्षा, सामाजिक, राजनीतिक, क्षेत्रों में लगातार अग्रसर हो लही है सामाजिक रीति रिवाजों से सुसज्जित सोनकर समाज अपने सामाजिक गतिविधियों में उच्च स्थान प्राप्त कर रही है
19 फरवरी से छत्तीसगढ़ सोनकर समाज का महाधिवेशन सन् 2022 का शुभारंभ जिसमें विशेष अतिथियों एवं 45राज के राजप्रतिनिधियो का उपस्थिति में कार्यवाही सम्पन्न होगा



