रायपुर : सुरक्षा बल के जवानों ने अपनी बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए बीजापुर जिले से 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा है कि, जवानों को मिल रही नित बड़ी कामयाबी से हम नक्सलमुक्त बस्तर की ओर अग्रसर हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य से जब तक नक्सलवाद का खात्मा नहीं हो जाता, तब तक हमारी सरकार चुप नहीं बैठेगी।





