डाही / डाही क्षेत्र में हनुमानजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई । सुबह से ही ग्रामीण अंचल के मंदिरों में भी हवन पुजन आरती एवं प्रसादी वितरण प्रारंभ हो गया था , जो शाम तक चलते रहा । वहीं गांवों में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । सुबह से ही मंदिरों में लोगों की भीड़ लगी रही । डाही , कसही में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया ।
👉 पाटन में बसपा ने लगाई कांग्रेस को ललकार
ग्राम पंचायत बोड़रा में सुबह दस बजे हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना कर हवन आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसादी वितरण किया गया तथा रामायण का आयोजन भी किया गया । डाही क्षेत्र के ग्राम छाती , बोड़रा ,बिजनापुरी , कसही हंकारा, अंगारा, खम्हरिया, जुनवानी, दर्रि, चिरपोटी, बिरेतरा, बगदेही, भेडरवानी, चोरभढी, भुसरेगा, देवरी, सिहाद, भखारा, गुजरा, डोमा, दरगहन , रिवागहन, सहित क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में पुजा अर्चना कर हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।
इस अवसर पर पूजा पाठ एवं जल अभिषेक कर जुलूस भी निकाला गया । हनुमान एवं श्री राम की मूर्ति के साथ झंडे लेकर जय कार के साथ आतिशबाजी भी की गई । इस अवसर पर समिति के डोमार साहू , राजेश्वर साहू , रामकृष्ण साहू , गोपी साहू , पन्नालाल , प्रवीण , सोमनाथ , यशवंत , राजू पाल , देवेन्द्र मंडावी , हिम्मत साहू , तुषार साहू , सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।






