छात्रा महविष देवांगन सुपुत्री श्री ठाकुर राम देवांगन स्वामी परमानन्द स्कूल रानीतराई के पूर्व छात्रा को केंद्र सरकार से इंजीनियरिंग पढ़ाई हेतु. मिलेगी प्रतिवर्ष 50,000 की छात्रवृत्ति
CG -24 -NEWS दुर्ग पाटन :- स्वामी परमानन्द स्कूल रानीतराई के पूर्व छात्रा महविष देवांगन सुपुत्री श्री ठाकुर राम देवांगन जी ग्राम कौही निवासी का इंजीनियरिंग पढ़ाई हेतु प्रगति छात्रवृत्ति के लिये सलेक्शन हुआ है। आपको बतादे की उक्त छात्रा को केंद्र सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष 50,000 रु. (पचास हजार रु.) की छात्रवृत्ति लगातार 4 वर्षो तक प्रदान की जाएगी।
यह छात्रा KG-I से कक्षा 10 तक की पढ़ाई पाटन ब्लॉक के ग्राम रानीतराई स्थित एक छोटे से स्कूल स्वामी परमानन्द मेमोरियल हाई स्कूल में की है इसने कक्षा 10 वीं में भी स्कूल स्तर पर टॉप किया था. ये छात्रा इंजीनियरिंग की क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है. महविष देवांगन शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है उक्त छात्रा को आस पास के जनप्रतिनिधियों और उनके शुभ चिंतको तथा उनके शिक्षकों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




