सेन समाज मेहनत, संघर्षशील,समरसता के साथ कार्य करता है/अशोक साहू

सेन समाज मेहनत, संघर्षशील,समरसता के साथ कार्य करता है…अशोक साहू

पाटन तहसील स्तरीय सेन जयंती बेल्हारी में मनाया गया।

जामगांव आर।पाटन ब्लॉक सेन(नाई)समाज ने ग्राम बेल्हारी में तहसील स्तरीय संत शिरोमणि सेन जी महराज की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।सुबह 10 बजे से समाज की महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली,सेनजी महराज की पूजा अर्चना, दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंदकुमार सेन अध्यक्ष,केश शिल्प कल्याण बोर्ड छग शासन,अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अश्वनी साहू अध्यक्ष,कृषि ऊपज मंडी दुर्ग,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,रमन टिकरिहा सभापति जप,भेष आठे जोन प्रभारी,किशोर चंद्राकर,अमित अग्रवाल, जितेश्वरी महमल्ला सरपंच,मनीष चंद्राकर उपसरपंच रहे।

ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने सेन समाज को मेहनत,लगन,ईमानदारी से गांव को समरसता से बांधने वाला समाज बतलाया।सीएम भूपेश बघेल की सरकार में सभी समाजों के विकास एवं सामाजिक भवन निरंतर प्रदान कर रही है,आपके समाज को भी तहसील सेन समाज भवन के लिए 20लाख की स्वीकृति मिली है।साथ ही केश शिल्प कल्याण बोर्ड छग शासन में हमारे दुर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार सेन को मनोनीत कर सेन समाज सहित हमारे दुर्ग जिला को सम्मान मिला है, छग की भूपेश सरकार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने सामाजिक चिंतन से ही समाज का विकास संभव है।

मंच संचालन बी एल कौशिक एवं आभार पाटन ब्लॉक सेन समाज अध्यक्ष जनार्दन सेन ने किया।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में यादव राम सेन सेक्टर प्रभारी,भूपेंद्र सेन,विजय सेन,लक्ष्मीनारायण सेन, खम्हन सांडिल्य,जगदीश श्रीवास,सुश्री काजल श्रीवास,राज श्रीवास, डा मनोज ठाकुर,उमेश साहू,राजा धीवर,तिलक साहू,महेश सेन,रामजी कौशिक,राजेंद्र श्रीवास,टिकेश सेन, डा सुमन कौशिक,तेज राम सेन,मिलन सेन,घासी राम श्रीवास,शेरसिंह श्रीवास,नरेश श्रीवास,नेतराम श्रीवास,हरीश सेन,कामता श्रीवास,राजेंद्र श्रीवास, टोमन श्रीवास,भागवत सेन,रमेश सेन, अभिषेक सेन ,कौशल्या सेन महिलाएं सहित  सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।