सीएम ट्रॉफी पाटन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 14 सितंबर को होगा उद्घाटन एवं शुभारंभ

सीएम ट्रॉफी पाटन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का कल दिनांक 14 सितंबर को प्रातः 11 बजे होगा उद्घाटन एवं शुभारंभ।

पाटन – कुम्हली इलेवन एवं नगर पँचायत पाटन के बैनर तले युवा कांग्रेस नेता सूरज जोशी के नेतृत्व में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नाम 14 सितम्बर से 18 सितम्बर तक सीएम ट्रॉफी टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में श्री नीलम नामदेव एक्का जी आईएएस सचिव छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पाटन के युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणास्रोत श्री चैतन्य बिट्टू बघेल जी सुपुत्र माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री आशीष वर्मा जी ओएसडी माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन एवं समस्त पार्षद गण, श्री अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग, श्री जवाहर वर्मा जी अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, श्री अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्री देवेंद्र चंद्रवंशी जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्री राकेश ठाकुर किसान नेता पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्री महेंद्र वर्मा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, श्री राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, श्री संजय यदु जी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, श्री रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन श्री दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, श्री विष्णु चंद्राकर संरक्षक कुम्हलीXI के आतिथ्य में कल पाटन रेस्ट हाउस के पीछे क्रिकेट मैदान पाटन में सीएम ट्राफी का शुभारंभ होगा ।

उपरोक्त जानकारी श्री सूरज जोशी आयोजक कर्ता, विवेक पटेल अध्यक्ष आयोजक कमेटी ने प्रदान किया है, जिसमें प्रथम ईनाम 5 लाख , द्वितीय 2.50 लाख, तृतीय को 51000 हजार साथ ही मैन ऑफ द सीरीज विजेता क्रिकेट टीम को पुरूस्कृत किया जाएगा, उपरोक्त कार्यक्रम में समापन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी, एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के ओएसडी श्री आशीष वर्मा जी, सहित अन्य प्रमुख अतिथियों का आगमन होगा आप सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन है क्रिकेट मैच का भरपूर आनंद लेने के लिए आप सब समय निकालकर जरूर पहुंचे आप सभी की आगमन की प्रतीक्षा में।

विनीत सादर- कुम्हली XI पाटन, एवं समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन विधानसभा जिला दुर्ग छत्तीसगढ़।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।