सर्व यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम हुआ धूमधाम से संपन्न

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश के साथ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

गोहरापदर-सर्व यादव समाज गोहरापदर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण पूजन एवं दही लूट का कार्यक्रम गुरुवार एवं शुक्रवार को संपन्न हुआ.कार्यक्रम के प्रथम दिन महिलाओं एवं युवतियों ने कलश यात्रा में भाग लेकर कलश स्थापना की तत्पश्चात पूजन एवं देव स्थापना के बाद रात्रि कालीन सत्संग भजन एवं नाम जाप का कार्यक्रम संपन्न हुआ रात भर भजन कीर्तन एवं प्रभु की भक्ति में लीन भक्त झूमते रहे.इस दौरान जय श्री कृष्णा राधे-राधे के नारों से गोहरापदर गुंजायमान रहा.देव स्थापना के वक्त ये अनूठी पहल रही की श्री कृष्ण एवं वासुदेव की मूर्ति स्थापित की गई.

महिलाओं के लिए मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन एवं उसके पश्चात क्षेत्र में प्रसिद्ध गोहरापदर के दही लूट का कार्यक्रम यादव समाज के युवाओं ने बड़े धूमधाम से संपन्न किया.दही हांडी के वक्त युवा काफी उत्साहित रहे. जय यादव जय माधव के नारों से पूरा गोहरापदर गूँज उठा. युवाओं ने दही हांडी फोड़ कर पूरे गांव का भ्रमण किया. ज्ञात हो इस कार्यक्रम में सर्व यादव समाज एवं अन्य समाज के करीब 25 गांव के लोग शामिल होने पहुंचे दो दिवसीय इस कार्यक्रम में काफी उत्साह एवं भक्तिमय में वातावरण निर्मित हुआ.

इसी तारतम्य में सरस्वती शिशु मंदिर गोहरापदर एवं विंजन पब्लिक स्कूल गोहरापदर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें छोटे छोटे बालक बालिका नटखट कान्हा एवं राधा रानी बने.इस दौरान उन्होंने नृत्य की प्रस्तुति की साथ ही महिलाओं के लिए मटका फोड़ एवं अन्य रोचक आयोजन किए गए.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,चारगढ़ यादव समाज अध्यक्ष केनुराम यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,पूर्व सरपंच मेघराम बघेल,उपसरपंच अल्तमश खान,नरसिंग भाटी,लोकनाथ यादव,हलधर यादव,डमरूधर यादव,गोपीराम यादव,जुगधर यादव,दयाराम मांझी,बदन मांझी,जगतानंद यादव,राजेंद्र यादव,गंगाराम यादव,दाऊलाल यादव,गुनसागर यादव,भारत यादव,सुरेश यादव,सुभाष यादव,मोहन यादव,क्षितिजनारायण तिवारी,भिखारी यादव,रंजन यादव आदि यादव एवं अन्य समाज के बंधु उपस्थित रहे।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।