संकुल समन्यवक ने प्रत्येक बच्चे का स्तर जांच करते हुए , निदानात्मक उपाय एवम उपचारात्मक शिक्षण पर विशेष जोर दिया

 ” संकुल समन्वयक ललित बिजौरा ने किया संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के अधीनस्थ स्कूलों का अवलोकन ” —- उपचारात्मक शिक्षण पर दिया जोर

संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा , शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा , शासकीय प्राथमिक शाला परसदा , शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा का अवलोकन किया गया ।

उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा में 100 दिन पठन एवम गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत नौवें सप्ताह की गतिविधियों के बारे में जानकारी लिया , शिक्षक के मार्गदर्शन में बच्चे मिट्टी से विभिन्न वर्णों को बनाने एवम कागज मोड़कर अलग अलग वस्तुएं बनाना सीख पा रहे हैं ।

उन्होंने प्रत्येक बच्चे को अवसर प्रदान करते हुए गतिविधि में शामिल करने शिक्षकों को प्रेरित किया तथा नींव कार्यक्रम अंतर्गत भाषा शिक्षण विकास हेतु अभ्यास पुस्तिका पर प्रत्येक बच्चे से कार्य कराने प्रेरित किया ।

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा में बच्चों द्वारा किये जा रहे प्रयोग प्रदर्शन के बारे में बच्चों से बातचीत किया एवम उन्हें प्रोत्साहित किया ।

शासकीय प्राथमिक शाला परसदा में बच्चों के सीखने सीखाने को लेकर चर्चा की गई ।

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा में शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा यादव द्वारा अटक अटक कर पढ़ने वाले बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण दिए जाने पर संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने उनकी प्रशंसा करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया ।

तथा प्रत्येक बच्चे का स्तर जांच करते हुए , निदानात्मक उपाय एवम उपचारात्मक शिक्षण पर विशेष जोर दिया ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।