श्री रामचंद्र जी के अनन्य भक्तों में से एक थे गुहा निषादराज /अशोक साहू

श्री रामचंद्र जी के अनन्य भक्तों में से एक थे गुहा निषादराज…अशोक साहू

निषाद समाज कौही पाली ने खपरी में मनाया भक्त गुहा निषाद जयंती।

रानीतराई।निषाद समाज कौही पाली एवं स्थानीय निषाद समाज खपरी के संयुक्त तत्वावधान में भक्त शिरोमणी गुहा निषाद जयंती समारोह एवं आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अध्यक्षता देवकुमार निषाद सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड छग शासन ने किया।विशेष अतिथि रमन टिकरिहा सभापति जप,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, डा ईश्वर निषाद अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,नीरा साहू सरपंच,झल्लू राम निषाद अध्यक्ष निषाद समाज किकिरमेटा पाली रहे।अतिथियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम श्री रामचंद्र जी,भक्त गुहा निषादराज की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली,प्रतिभावान छात्रों का सम्मान के साथ सामाजिक परिचर्चा किया गया।
सभी अतिथियों ने भक्त गुहा निषाद जयंती की बधाई प्रेषित करते हुए समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ समरसता का संदेश दिए।वर्तमान भूपेश सरकार आपके समाज को प्रतिनिधित्व एवं आजीविका को ऊपर उठाने का कार्य निरंतर कर रही है।
इस अवसर पर बिसौहा निषाद,केजू निषाद,अरुण निषाद, जेठू निषाद,खोरबहरा निषाद,निर्मल जैन सरपंच,भगत पटेल,भविष्य जैन,सुमीत विश्वकर्मा,आयुष टिकरिहा,श्रवण निषाद सहित सामाजिक बंधु एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।