श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का रसपान करने अपने धर्म पत्नी के साथ पहुंचे क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर डीही में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का रसपान करने पहुंचे अपने धर्म पत्नी के साथ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू आपको बता दें अमलेश्वर डीही पूर्व सरपंच चिंता राम साहू के घर 16 से 24 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है ।

जहां कथावाचक के रूप में पंडित श्री कृष्ण कुमार तिवारी जी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन विस्तार से आज किया गया आज क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू भी अपने धर्म पत्नी श्रीमती संगीता साहू के साथ भागवत कथा स्थल पहुंच कर पंडित जी से आशीर्वाद लिया और भगवान श्री कृष्ण लीला के कथा का रसपान किया इस अवसर पर पूर्व सरपंच चिंता राम साहू सहित उनके परिवार के सदस्य एवं अमलेश्वर डीही के समस्त नागरिक उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।