अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा के ग्राम पाहांदा (अ) में सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बाल वर्ग गणित एवं विज्ञान मेला सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण एवं दो दिवसीय खेल मेला का आयोजन जिला दुर्ग राजनांदगांव ,कवर्धा, बेमेतरा बालोद, संभाग स्तरीय खेल मेला उद्घाटन हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा, खिलावन वर्मा , मोहन लाल साहू , टीकाराम साहू, राजेंद्र साहू, बिसरू राम कुर्रे एवं संभाग स्तरीय सभी जिला के आचार्य गण एवं बालक बालिका व गणमान्य नागरिक के पावन आतिथ्य मे शुरू हुआ।





