शिवसेना ( उद्धव गुट ) का एक दिवसीय धरना : सब – रजिस्ट्रार को हटाने सहित अन्य जन समस्याओं के निवारण की मांग

 

गरियाबंद। बीते शुक्रवार शिवसेना छत्तीसगढ़ ( उद्धव बाला साहेब ठाकरे ) जिला गरियाबंद इकाई द्वारा नगर के गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से नगर के शिवसैनिकों ने प्रशासन के समक्ष विभिन्न जन समस्याओं के निराकरण की मांग रखी।

अपनी मांगों के समर्थन में शिवसैनिकों ने अनुविभागीय अधिकारी ( रा ) के नाम ज्ञापन सौपतें हुये नगर के भीतर चल रही राइस मीलों को नगर के बाहर करने , रजिस्ट्रार कार्यालय में पदस्थ उप – रजिस्ट्रार को तत्काल हटाने साथ ही जिले में वर्षों से पदस्थ अधिकारियों / कर्मचारियों का अन्यत्र ट्रांसफर करने , जिला अस्पताल में सीटी – स्कैन और सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने , वार्ड क्रमांक चार की साफ सफाई एवं नगर में चल रहे सट्टे पर प्रतिबंध लगाने की मांग प्रमुख रूप से की गई।

धरना प्रदर्शन के दौरान शिव सेना जिला अध्यक्ष अशोक जगत , प्रदेश सचिव मुकेश पांडेय , जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष गोकुल पटेल ,ब्लॉक अध्यक्ष गणेश सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष भानु प्रताप साहू ,हृषी प्रधान उमेश पटेल युवराज महेंद्र साहू सुरेश हरीश चंद्र अड़वंशी ज्वाला प्रसाद तिवारी पिला दाऊ राजेन्द्र यादव योगेश डोंगरे मंगल साहनी तथा अन्य अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।