शिक्षा सम्मान दिवस के रूप में पाटन में शनिवार 15अप्रैल को मनाया जाएगा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर 132वां जयंती समारोह
साथ में ज्योतिबा फूले व नकुल देव ढीढ़ी जयंती एवं पद्मश्री उषा बारले सम्मान समारोह भी आयोजित
संभागायुक्त महादेव कावरे के निर्देशन व उपस्थिति में अधिकारियों द्वारा कैरियर गाइडेंस व सक्सेस मंत्र
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी व अन्य प्रतियोगिता आयोजित जिसमें 100रूपये तक नगद इनाम तथा प्रशस्ति पत्र
विकासखण्ड पाटन के उत्कृष्ट 12शिक्षको का सम्मान भी किया जाएगा
पाटन: विश्व के सबसे अधिक 192 देशो में मनाया जाने वाला ,सबसे बड़ी जयंती “बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह” शनिवार 15अप्रैल को सतनाम भवन पाटन में सतनामी आसरा एवं TMT के तत्वावधान में आयोजित हैं। जिसमें शिक्षा क्रांति ज्योतिबा फूले एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण प्रथम जेल सत्याग्रही व गुरू घासीदास जयंती के जन्मदाता संत नकुल देव ढीढ़ी तीनों का जयंती संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। साथ ही गुरू घासीदास भजन कला के समर्पित कलाकार पद्मश्री सम्मानित पद्मश्री उषा बारले का सम्मान भी इस अवसर पर किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने बताया कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को शिक्षा से सम्मान को चरितार्थ करते हुए उनके जयंती को “शिक्षा सम्मान”के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत पाटन तहसील के विभिन्न गांवों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12शिक्षको को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भारत के संविधान, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर, ज्योतिबा फूले, नकुल देव ढीढ़ी और सामान्य ज्ञान से संबंधित लिखित व मौखिक प्रश्नोत्तरी तथा मेंहदी, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित होंगे जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रत्येक को 20रूपए से 100 रूपए नकद ईनाम व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
इस आयोजन में दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे के निर्देशन व उपस्थिति में अधिकारियों द्वारा शिक्षित युवाओं के उज्जवल भविष्य हेतु कैरियर गाइडेंस व सक्सेस मंत्र भी बताए जाएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11बजे से प्राथमिक शाला कौही के बच्चों द्वारा भारत के संविधान प्रस्तावना वाचन से कराया जाएगा ।तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में चुलबुल डांस ग्रुप कौही व जय रसीली पंथी पार्टी गोड़पेण्ड्री अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों व सम्मानित शिक्षकों को भारत का संविधान पुस्तिका भेंटकर उनके व्यापक प्रचार प्रसार तथा अपने जीवन में अंगीकृत-आत्मार्पित करने की अपेक्षा रखी जाएगी।
भव्य जयंती एवं सम्मान समारोह में हम, भारत के लोग का रूप आतिथ्य में देखने को मिलेगा। जिसमें सर्व समाज के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों , माननीयों , पत्रकारों तथा अधिकारी- कर्मचारी शामिल किए गए हैं।
कार्यक्रम में पद्मश्री उषा बारले, विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भूनेश्वर सिंह बघेल,अजा आयोग अध्यक्ष के पी खांडे, महापौर निर्मल कोसरे, मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल, मुख्यमंत्री ओएसडी आशीष वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, समाजिक प्रतिनिधि गण, समाज सेवी, बोर्ड, प्राधिकरण, राज्य, जिला तहसील स्तर के माननीय व अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।





