“व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प लेकर असोगा में मनाया गया डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती”

*”व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प लेकर असोगा में मनाया गया डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती”*

*”तहसील सतनामी समाज पाटन एवं सुपर 50 प्लस ग्रुप पाटन,ग्राम पंचायत व सतनामी समाज असोगा के संयुक्त तत्वावधान में गौरवमय आयोजन में डां भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद किया गया”*

*”पाटन विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मांगा राज्य सभा सांसद पद एवं पद्मश्री डॉ आर एस बारले को माना सबसे योग्य”*

तहसील सतनामी समाज पाटन एवं सुपर 50 प्लस ग्रुप व ग्राम पंचायत असोगा तथा सतनामी समाज असोगा के संयुक्त तत्वावधान में 14अप्रैल को असोगा में तहसील स्तरीय बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के संविधान का प्रस्तावना वाचन के साथ कौशल रात्रे सचिव तहसील सतनामी समाज पाटन के द्वारा कराए गए एवं मरियम मारकण्डे द्वारा चित्रित बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर केक काटकर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 131वी जन्म दिवस मनाया गया तत्पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के शिक्षा एवं संविधान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके महान योगदान व विचारों को स्मरण करते हुए भारत के प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प लेकर शिक्षित बनने और संगठित रहने तथा संवैधानिक हक अधिकारों और मान-सम्मान हेतु संघर्ष करने की बात कही गई।
इस अवसर पर पंथी कला प्रदर्शन से पाटन विधानसभा क्षेत्र सहित पुरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले सतनामी समाज के एक मात्र पद्मश्री डॉ आर एस बारले को राज्य सभा सांसद के रूप में सबसे योग्य मानते हुए छत्तीसगढ़ से रिक्त सीट पर चयन की कामना लिए मांग विधानसभा क्षेत्र पाटन के लोगों ने रखी हैं ।
तहसील सतनामी समाज पाटन के मार्गदर्शन में सुपर 50 प्लस ग्रुप द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के पूर्व 1अप्रैल से पाटन तहसील क्षेत्र के अलग अलग गांवों में शिक्षा एवं संविधान जागरूकता पखवाड़ा का प्रशंसनीय आयोजन किया, जिसके तहत पदाधिकारीगण तय तिथि पर निर्धारित गांव में पहुंच कर डमरू बजाते गलियों में भ्रमण कर लोगों को इकट्ठा कर शिक्षा एवं संविधान जागरूकता का अनुकरणीय कार्य किए हैं।
इसके अलावा शिक्षक मिलिंद चन्दा द्वारा शिक्षा एक्सप्रेस सेलूद द्वारा भी पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आनलाईन आयोजन के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं उनके शिक्षा व संविधान को सम्मान दिया जा रहा है, जिससे जुड़कर बच्चे व युवा अपने रूचि के क्षेत्रों में भागीदारी निभा रहे हैं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं।
पंथी कला के पुरोधाओं की गरिमामय उपस्थिति एवं उनके द्वारा आयोजन में पंथी गीत व नृत्य ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। आयोजन में पंथी कला साधक पद्मश्री डॉ आर एस बारले, मिनी माता सम्मान से सम्मानित सुश्री अमृता बारले एवं देवादास बंजारे सम्मान से सम्मानित अमोलदास टंडन ने अपने मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने किया।
आयोजन में मुख्य अतिथि
पद्मश्री डॉ आर एस बारले,
पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित,
अध्यक्षता कृष्ण कुमार खेलवार सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी,
, सुश्री अमृता बारले
मिनी माता सम्मान से सम्मानित
,श्री अमोलदास टंडन
देवादास सम्मान से सम्मानित
,श्री दिनेश टंडन
सदस्य,अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण,
विशिष्ट अतिथि-
,एस आर बांधे
सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर
,बी एल कुर्रे
सेवानिवृत्त सहायक पुलिस अधीक्षक,
शिवप्रसाद देशलहरे
उपाध्यक्ष, तहसील सतनामी समाज पाटन
,कौशल रात्रे
सचिव, तहसील सतनामी समाज पाटन,
,शीतकरण महिलवार
संरक्षक, तहसील सतनामी समाज पाटन,
श्रीमती ओम टंडन
सलाहकार, तहसील सतनामी समाज पाटन ,अशोक रिंगवानी
सरपंच, ग्राम पंचायत असोगा
विनोद कोसले
शिक्षक एवं फाउंडर मेंबर सोजलीफ, सुपर 50 प्लस ग्रुप के अध्यक्ष तेजेंद्र जोशी, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोकनाथ सोनवानी,सह सचिव कामेश बंजारे, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप टंडन,अमित बारले,चन्द्रिका बघेल, कमलेश जोशी, ग्राम विकास समिति असोगा के अध्यक्ष सुखराम जांगड़े, योग एवं आयुर्वेदाचार्य आदित्य टंडन,रूही सरपंच भारती जांगड़े,रीत्तू जोशी, स्वाति मारकण्डे,मरियम मारकण्डे, श्रीमती उमा जोशी, श्रीमती उमा धृतलहरे,मूशन धृतलहरे, राजेन्द्र प्रसाद मारकण्डे,शशी महिलवार, लक्ष्मी प्रसाद बंजारे,रामसुख जोशी,जीवन धृतलहरे,टुम्मन जोशी, कुणाल मारकण्डे, शिक्षक जोहन जोशी, सुरेन्द्र गायकवाड,संतोष मस्तावर,गजेन्द्र कुर्रे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजिक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।