राष्ट्रीय मानव कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पार्वती द्वारा विद्युत मंडल वार्ड भिलाई 3 में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
शिविर में छत्तीसगढ़ के जाने-माने संस्थान सुयश हॉस्पिटल एवं साईं बाबा हॉस्पिटल का सहयोग प्राप्त हुआ ।
इसमें लोगों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ में बीपी शुगर जांच एवं ईसीजी जांच साथ ही नेत्र जांच की सुविधा प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सांसद श्री विजय बघेल जी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा यह जन सेवा का कार्य है और हमें जन सेवा के लिए प्रेरित रहना चाहिए। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री राम खिलावन वर्मा पार्षद श्रीमती कुसुम लता चंद्राकर पार्षद तुलसीराम ध्रुव पार्षद तुशांत वर्मा पार्षद राकेश बंछोर श्री दिलीप पटेल जी वेद प्रकाश पांडे एवं महेश्वर कुर्रे निर्मला सिंह फुलकली मांडले एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे। करीब 250 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। डॉक्टर पार्वती कुर्रे ने बताया कि इस तरीके के जन सेवा कार्य और निरंतर जारी रहेगा।





