विकास कार्यों से बदलेगी निगम क्षेत्र की तस्वीर – निर्मल कोसरे

विकास कार्यों से बदलेगी निगम क्षेत्र की तस्वीर – निर्मल कोसरे
पटरी पार के सात वार्डों में बनेगी सड़क व नाली महापौर ने श्रीफल फोड़कर किया कार्य शुभारंभ

भिलाई-3/ महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि जनभावना के अनुरूप विकास कार्यों से आने वाले दिनों में भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की विकास परख सोंच और सहृदयता से विकास के लिए राशि की कमी नहीं है। पटरी पार के सात वार्डों में लाखों के विकास कार्यों का शुभारंभ होने से यह बात प्रमाणित हो रही है।
महापौर निर्मल कोसरे ने यह बातें आज पटरी पार के सात वार्डों में कार्यादेश जारी हो चुके विकास कार्यों का श्रीफल फोड़कर शुभारंभ करने के बाद कहा। इन सभी वार्डों में सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू हो गया है। उन्होंने वार्ड 40 गनियारी में 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से तालाब पचरीकरण, सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य वार्ड 39 मोरिद में 17.28 लाख से सीसी रोड व 19.38 लाख से नाली वार्ड 38 सोमनी में 11.23 लाख और 3.71 से नाली निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। इसी तरह वार्ड 34 जी. केबिन में 9.42 लाख से सीसी रोड व 9.85 लाख से नाली वार्ड 35 जी. केबिन पीपी यार्ड कालोनी में 10.53 लाख से सीसी रोड व 6 लाख की लागत से नाली वार्ड 33 देवबलोदा में 19.91 से सीसी रोड वार्ड 32 देवबलोदा में 10 लाख से बीटी रोड व 14.78 लाख से नाली तथा वार्ड 31 देवबलोदा में 4.87 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य को गति प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, संबंधित वार्ड के पार्षद गण कामता साहू, तुषांत वर्मा, नंदिनी जांगड़े, ललित दुर्गा, रविन्द्र हरपाल, ललित यादव, भारती राम सूर्यवंशी सहित पार्षद एस. वेंकट रमना, टेनेन्द्र ठाकरे, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पप्पू चन्द्राकर, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद युवराज कश्यप, इन्द्रजीत यादव एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।