*वंशिका पांडे आर्मी में पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर राजेश श्यामकर ने दी बधाई*

*राजनांदगांव ।* जिला पंचायत सदस्य वह भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश श्यामकर ने आज नगर की बिटिया वंशिका पांडे आर्मी में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर उनके निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वंंशिका पांडे को भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला लेफ्टिनेंट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है वंशिका पांडे शुरू से ही मेधावी होने के साथ-साथ अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस मुकाम पर पहुंची है वंशिका पांडे राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है वंशिका पांडे सभी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा साबित हुआ है। इनसे प्रेरणा लेकर सभी लड़कियां अपनी मंजिल पर आगे पढ़ने के लिए परिश्रम व मेहनत करना चाहिए तभी सफलता मिलती है। क्योंकि परिश्रम व मेहनत से ही आगे बढ़ा जा सकता है और माता-पिता सहित जिले का नाम रोशन किया जा सकता है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।