दुर्ग: दुर्ग सांसद विजय बघेल जी ने कहा सर्व हिताय सर्व सुखाय से सभी वर्गो के लिए बजट देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के निर्देशन मे वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप सर्व हिताय, सर्व सुखाय, समदर्शी, जनहित, राष्ट्रहित से परिपूर्ण बजट पेश किया है।
इसकी बारीकियों को ध्यान से पढे तो पता चलेगा कि अंतिम व्यक्ति से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सभी वर्गो के उधोगों का पूरा पूरा ध्यान रखा गया है। टैक्स के स्लेब को न्यूनतम छूट 5 लाख से 7 लाख से लेकर हर स्तर पर राहत प्रदान की है। भारत की अर्थव्यवस्था पिछले 9 साल मे विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।




