रानीतराई कॉलेज : “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन।

रानीतराई :- स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर आलोक शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया ।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेणुका वर्मा ने स्वयं सेविकाओं छात्र-छात्राओं एवं समस्त प्राध्यापकों को पंच प्राण प्रतिज्ञा यथा विकसित भारत के बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ना, दासता के सभी निशान मिटाना, विरासत पर गर्व करना, एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा नागरिकों के कर्तव्य का संकल्प दिलाया गया । अमृत कलश में विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न स्थान से लाई गई मिट्टी को स्थापित करते हुए ग्राम से ब्लॉक, ब्लॉक से जिला फिर जिला से दिल्ली भेजा जाएगा । इस मिट्टी का उपयोग स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति बनाने के लिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री चंदन गोस्वामी, सुश्री रश्मि महेश्वरी, सुश्री भारती गायकवाड, श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन ,अतिथि व्याख्याता में टिकेश्वर पाटिल शिव, सुश्री माधुरी बंछोर, सुश्री शिखा मढ़रिया , और सीमा वर्मा ने सहयोग दिया एवं छात्र-छात्राएं भी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।