राज्योत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्व

राज्योत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्व

दुर्ग 27 अक्टूबर 2022/प्रत्येक साल की तरह इस साल भी जिले में छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2022 को राज्योत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम पुराने गंज मंडी गंजपारा परिसर में आयोजित किया जाना है।

कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार तीन सदस्ययी कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया है। इन समितियों के क्रियान्वयन लिए जिला प्रशासन से श्री अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त कलेक्टर, श्री अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व श्री अभय जयसवाल जिला शिक्षा अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही समिति के सहयोग के लिए नोडल अधिकारी व अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये हैं। पूर्व की भांति ही इस बार भी राज्योत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला प्रशासन का जिले के नागरिकों को स्नेहपूर्वक निमंत्रण है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।