*मोहला पुलिस की शातिर चोरों पर बड़ी कार्यवाही*

*▶️ एसपी के कुशल नेतृत्व से अपराध पर लग रहा है अंकुश*

*एम एम सी ।* पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार के द्वारा मोहला में बढ़ते हुए अपराध को गंभीरता से देखते हुए उनके कुशल नेतृत्व में अपराध पर अंकुश लग रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुरै के मार्ग दर्शन में निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु लगाया गया था। जिसमें 26 सितंबर को थाना मोहला पुलिस की शातिर चोरों पर बड़ी कार्यवाही 06 घण्टे के अंदर चोरी का दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस द्वारा 100 % रिकवरी की गयी। आरोपियों से 31 नग सोने के मंगलसुत्र पैंडल 01 नग मो.सा. जुमला कीमती करीबन 06 लाख रूपये बरामद बॉक्स नहीं था । उक्त बॉक्स में सोने मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनोहर लाल जैन पिता श्री सुकलाल जैन उम्र 59 साल साकिन दल्लीराजहरा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद ने थाना मोहला आकर 25 सितंबर को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया 29 अगस्त दिन सोमवार को हर सप्ताह की भाति ग्राम गोटाटोला जाकर सोने चांदी का दुकान लगाया था । दुकान में काफी भीड़ भाड़ थी । ग्राहको को सोने चांदी का सामान दिखा रहा था । दोपहर करीबन 03.15 बजे जब भीड़ भाड़ कम हुआ तो देखा की मेरे दुकान में रखा हुआ मंगल सूत्र लॉकेट का मंगल सूत्र लॉकेट डबल कुन्दा एवं सिंगल कुन्दा करीबन 25-30 नग वजन करीबन 85 ग्राम अनुमानित लागत 5 लाख रूपये नहीं था । मै अपने आभुषणो को पहचानता हूँ उसमें टीजे मार्क लगा हुआ है । जिसे कोई अज्ञात चोर भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना पर संदिग्ध आरोपियों रोशन कुमार उसारे पिता कैलाशु उम्र 30 वर्ष ग्राम तोलुम थाना मोहला एवं दिवाकर सलामें पिता स्व. परशुराम उम्र 22 साल ग्राम तोलुम थाना मोहला जिला मोहला मानपुर – अं चौकी को तलब कर पूछताछ पर गोलमोल जवाब दे रहे थे दोनों से फिर अलग – अलग हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध करना कबूल किया । और उक्त चोरी किये सोने के मंगलसुत्र लॉकेट 31 नग एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल होण्डा साईन को दोनों आरोपियों से बरामद कर जप्त किया गया है । इस प्रकार अपराध पंजीबद्ध होने के मात्र 06 घंटे के में ही पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । उक्त दोनों आरोपियों रोशन कुमार उसारे एवं दिवाकर सलामें को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है । आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक कमलेश बंजारे, सउनि जगमोहन कुंजाम, प्र.आर. गौतम भुआर्य, भरत मंडावी, आरक्षक तुमेन्द्र रात्रे, नंदकुमार यादव, गजेन्द्र देवांगन, हामिद यादव, राम स्नेही, गिरीश कोमा, किशोर धीवर, रघुवीर कुशवाहा, प्रभुराम, बसंत, म आर. लिलेश्वरी भंडारी, रजनी, रुशाली म.स.आर. ममता, स. आर. चतुर राम, शत्रुघन कोवाची, सैनिक विश्राम साहू का विशेष योगदान रहा।

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।