मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी 2 जून को आएंगे कुम्हारी,बड़े तरिया का करेंगे लोकार्पण

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में बने आकर्षण का केंद्र बड़े तरिया का होगा लोकार्पण ,2 जून को आएंगे प्रदेश के मुखिया माननीय श्री भूपेश बघेल जी

 

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 2 जून को माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आगमन शाम 5:00 बजे होने जा रहा है जहां वह नगर पालिका परिषद में बने आकर्षण का केंद्र बड़े तरिया सहित नगर में होगा विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन आपको बता दें बड़े तरिया है जो एक अद्भुत है जबरदस्त बनाया गया है जो बहुत ही आकर्षण का केंद्र है उसी क्रम में नगर में बने भव्य प्रेस क्लब आफ कुम्हारी का लोकार्पण माननीय के द्वारा किया जाएगा एवं परसदा में राजीव भवन कुगदा में तलाब सौंदर्यकरण का भी लोकार्पण किया जाएगा। वही पालिका प्रशासन के द्वारा पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

कार्यक्रम में अध्यक्षता करेंगे डॉक्टर शिव कुमार डहरिया मंत्री नगरी प्रशासन एवं विशिष्ट अतिथि मोहम्द अकबर जी प्रभारी मंत्री दुर्ग जिला, गिरीश देवांगन जी खनिज विकास निगम विषेश अथिति राजेश्वर सोनकर जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, के रवि कुमार जी उपाध्यक्ष, मनहरण यादव जी लोक निर्माण विभाग प्रभारी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।