रामनवमी के पावन पर्व पर वार्ड 19 पदुम नगर के पार्षद मनीष वर्मा ने मुख्यमंत्री निवास भिलाई 3 में मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की एवं श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा आयोजित विशाल वाहन रैली के लिए आमंत्रित किया।
सीएम ने कहा आने का पूरा प्रयास रहेगा,
मनीष वर्मा द्वारा वार्ड की समस्याओं पर भी चर्चा की गई सी एम ने गंभीरता पूर्वक सुना एवं इसका जल्द ही समाधान किया जाएगा यह आश्वासन दिया गया।





