नव प्रवेषित विद्यार्थियों हेतु प्रेरण कार्यक्रम संपन्न
रानीतराई/शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन में नवप्रवेषित छात्र छात्राओं के लिए प्रेरण कार्यक्रम कक्षा बी.एस.सी. भाग एक हेतु आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं समितियों की गतिविधियों से नव प्रेषित छात्रों को परिचित करवाना था।
सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ बी.एस. छाबड़ा ने कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य और इसमें छात्रों के दायित्व से परिचित करवाया। तत्पश्चात वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ शोभा श्रीवास्तव ने छात्र अनुशासन पर चर्चा की। परीक्षा एवं रा.से.यो. की जानकारी प्रो.बी.एम. साहू ने दी। डॉ आर.के. वर्मा ने रैगिंग निषेध पर जानकारी प्रदान की। प्रो. जागृत कुमार ने छात्रवृत्ति और विज्ञान क्लब पर, प्रो.डी.के. भारद्वाज ने रेड क्रॉस इकाई की गतिविधियों पर एवं प्रो. प्रवीण जैन ने पर्यावरण एवं लैब मैनुअल पर, प्रो. शैलेश मिश्रा ने वैल्यू ऐडेड कोर्स और अंग्रेजी लैब पर तथा डॉ प्रीतिबाला जायसवाल ने इको क्लब पर जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष (गणित) डॉ आर.के. वर्मा और आभार प्रदर्शन विभागाध्यक्ष (भौतिक) डॉ उगेंद्र कुर्रे ने किया।




