*राजनांदगांव।* जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने बताया कि मन की बात देश और समाज को जोड़ता है। मन की बात सार्थकता तब है जब वह दूसरे तक संप्रेषित हो और उसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। मन की बात ना केवल भारत अपितु विश्व इतिहास में संवाद का ऐसा अनूठा कार्यक्रम बन चुका है जो अपनी सकारात्मकता और निरंतर से सभी को जोड़ रहा है। मोदी जी के मन की बात देश के हर इंसान के दिल की बात है मन की बात का जुड़ाव हम लोगों के दिल से हो गया है, इसने लोगों का जीवन बदल दिया है। 3 अक्टूबर 2014 से शुरू हुई मन की बात के विभिन्न प्रसारणों का विश्लेषण करने पर हम यह पाते हैं कि यह एक ऐसी वैचारिक परिकल्पना है जिसने व्यक्ति और समाज के मानस को बदला है। प्रधानमंत्री मोदी जी की मेरे प्यारे देशवासियों। प्यारे भाइयों बहनों जैसे संबोधनों ने उसमें आत्मीयता का संचार कर उसे जन जन के साथ जोड़ा है। एक सामान्य व्यक्ति को भी यह महसूस हो रहा है कि वह भी बदलाव का वाहक है। आजादी के बाद लंबे समय से सामाजिक समरसता अथवा सामूहिकता का ऐसा कोई बड़ा प्रयास दिखाई नहीं देता जिसमें निरंतरता हो और प्रतिमाह मन की बात जन आंदोलन बनता चला गया है।
श्री वर्मा ने आगे बताया कि जब मन की बात के किसी प्रसारण में सुदूर किसी स्थानीय उत्पाद अथवा उत्पादक की चर्चा होती है किसी समाज, प्रदेश अथवा राष्ट्रीय पर्व उत्सव की चर्चा होती है तो अन्य प्रदेशों में रहने वाले लोग भी इसे सुनकर उससे जुड़ाव महसूस करते हैं अथवा वैसा ही कुछ प्रयास स्वयं करने को कल्पित होते है। स्वच्छ भारत मिशन ऐसा बड़ा पमाण है जिसमें मीडिया, सरकारी गैर सरकारी संस्थान , खिलाड़ी उद्योगपति अभिनेता एवं अध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ जन सामान्य आदि सभी जुड़े। परिणामत ,संसद, सड़क,बस अड्डे, स्टेशन, स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, अस्पताल, गांव शहर गली गली सभी स्थानों पर स्वच्छता मिशन जन आंदोलन बन गया है। यह मोदी जी की सबसे बड़ी मिशन जो हर व्यक्तिक के दिल से जुड़ा हुआ है।
राजनांदगांव से दीपक साहू





