भूपेश सरकार में महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही है…अशोक साहू

भूपेश सरकार में महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही है…अशोक साहू

जिला हाथ करघा विभाग दुर्ग के द्वारा बुनाई प्रशिक्षण भंसूली(के),कौही एवं लोहरसी में शुभारंभ।

पाटन। छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ प्रत्येक व्यक्ति को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।उसी कड़ी में जिला प्रशासन दुर्ग के निर्देशानुसार जिला पंचायत दुर्ग ने बुनाई प्रशिक्षण शिविर के लिए जिला हाथ करघा विभाग दुर्ग को जिम्मेदारी दिया।जिसका शुभारंभ अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा अध्यक्ष जप,देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जप,दिनेश साहू सभापति जप,रमन टिकरिहा सभापति जप,मनोरमा टिकरिहा सरपंच,तुलसी डहरिया सरपंच,कमलेश साहू उपसरपंच, डा केके साहू सेक्टर प्रभारी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

पाटन ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं की मांग पर बुनाई प्रशिक्षण के लिए भंसूली (के),कौही और लोहरसी का चयन कर लगभग 60 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भूपेश सरकार की प्रशंसा करते हुए आज ग्रामीणों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के साथ स्वालंबन एवम ग्राम स्वराज स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है।महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। नरवा,गरुवा, घुरुवा एवम् बाड़ी योजना साकार होते दिख रही है। छत्तीसगढ़ की परंपरा,संस्कृति, भांचा श्री रामचंद्र जी की स्मृतियों को सहेजने के साथ हमारी माटी प्रेम की भावना का अहसास दिलाने वाली भूपेश सरकार पर हमें गर्व महसूस हो रहा है।

सहायक संचालक राजू कोल्हे ने विभागीय जानकारी प्रेषित करते हुए प्रशिक्षार्थी महिलाओं को प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दिए।

इस अवसर पर महेश साहू,गीता डहरिया,गोमती साहू पूर्व सरपंच,धनी राम देवांगन,धनंजय साहू, जिधन देवांगन,नरेश देवांगन,दिलेश्वरी साहू,सुषमा,सरोज,पूजा साहू,दिगेश्वरी साहू,रजनी साहू,कौशल्या साहू,ऋतु, तुलेश्वरी,मोहिनी,मीना, खिलेश्वरी,गीतेश्वरी निर्मल,मोनिका सेन, रत्ना निर्मल,ललिला,रानी साहू सहित परिक्षार्थी एवम् ग्रामीणजन उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।