इसी बीच पड़ोसी वाशरूम के लिए उठा था फिर उसकी नज़र सड़क की दूसरी ओर इतनी रात में खुसुर-फुसुर की आवाज आ रही थी और शटर टूटने की शोर सुनकर पड़ोसी को समझ आ गया कि दुकान में चोरी हो रही है, पड़ोसी ने चोरी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, इस बीच पड़ोसी ने पुलिस को भी फोन किया, पुलिस पूछती रही कि कहाँ आना है बताओ, पड़ोसी ने पुलिस को फिर लगाया और बताया कि चोरों ने एक मोबाइल दुकान में चोरी कर ली है, चोर अब दूसरे दुकान में भी चोरी करने घुस रहे हैं, पुलिस ने फिर सवाल दोहराया कि कहाँ आना है ये तो बताओ, पड़ोसी डरा-घबराया कहता रहा कि सर जल्दी आ जाईये, दूसरे दुकान में भी चोरी हो जाएगी।
पड़ोसी द्वारा बनाए गए इस वीडियो में एक और शख्स की आवाज सुनी जा सकती है, जो कह रहा है कि फूटेज ज़ूम करके बनाओ, 10x तक ज़ूम करके बनाओ, दूसरी वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि वह चोरों से बेहद डरा हुआ है, चोरों के हाथों में चाकू भी हो सकता है, इसलिए उसने अपने घर में ताला लगा लिया है, वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो पड़ोसी अपने छत से बना रहे हैं, हालांकि पड़ोसियों ने गाड़ी का नंबर नोट किया कि नहीं ये तो बार-बार कहाँ आना है, कहाँ आना है पूछने वाली पुलिस ही बता सकती है, फ़िलहाल आप खबर के अंत में लाइव चोरी का ‘अव्वल दर्जे के होशियार पड़ोसियों’ द्वारा बनाया गया वीडियोज देखिए… पड़ोसियों ने छत से चोरों को चिल्लाया क्यों नहीं? चोरी करने पर आसपास के अन्य पड़ोसियों को फोन करके उठाया क्यों नहीं? सिर्फ वीडियो बनाकर चोरी का नजारा देखने वाले ‘सीसीटीवी पड़ोसी’ ही इन सवालों का जवाब देंगे।