भिलाई नगर में हुआ कांग्रेस का कब्जा : 19 में से 16 में कांग्रेस प्रत्याशी जीते

भिलाई : कांग्रेस ने भिलाई नगर विधानसभा के वार्डों में टाउनशिप के वार्डों में भाजपा प्रत्याशी टिक भी नहीं पाए। वहीं खुर्सीपार के वार्डों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ओवरऑल (Overall) भिलाई नगर विधानसभा को कांग्रेस का गढ़ बना दिया है।



टाउनशिप में 19 वार्ड है। इनमें से सिर्फ 3 वार्ड भाजपा और निर्दलीय को मिले। बाकी बचे 16 वार्डों पर कांग्रेस का कब्जा रहा । आपको यह भी बताना लाजिमी होगा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सिर्फ अपने विधानसभा में नहीं वैशालीनगर विधानसभा में भी पसीना बहाया। जिसका परिणाम सुखद देखने को मिला। देवेंद्र यादव अपने विधानसभा में कांग्रेस की शानदार जीत दिलाई।



राजनीतिक पंडित कहते हैं कि, इस जीत के हीरो भी देवेंद्र यादव रहे। चूंकि टिकट सलेक्शन से लेकर चुनावी मैनेजमेंट का मोर्चा खुद ही संभाले रहे। यही नहीं, जिन प्रत्याशियों की स्थिति बिगड़ती, वहां खुद ही मोर्चा संभालने चले जाते। ताकि चुनाव परिणाम शानदार रहे। वहीं खुर्सीपार इलाके की 14 सीटों में से 7 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। ये भी रिकॉर्ड है। इससे पहले इन इलाकों में कांग्रेस का परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव के चेहरे पर सबने मुहर लगाई।



सीएम भूपेश ने भिलाई में 18 दिसंबर को चुनावी रैली की। इस रैली के बाद वार्डों का रूझान बदला और माहौल कांग्रेस के पक्ष में गया। चूंकि, जिन-जिन वार्डों में सीएम ने रैली की थी, वहां कांग्रेस को फायदा हुआ है। सीएम के अलावा कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी भी इस चुनाव में पसीना बहाकर काम किया। इनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, गिरी राव, सुमित पवार समेत अन्य पदाधिकारियों ने मेहनत की।



सेक्टर-4 में भाजपा की ईश्वरी नेताम, वार्ड-53 सेक्टर-1 में शकुंतला साहू और निर्दलीय वशिष्ठ नारायण मिश्रा चुनाव जीते हैं। बाकी सभी 16 वार्डों में कांग्रेस को जीत मिली है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।