बीमा अभिकर्ता जय प्रकाश पात्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु : पत्नी गंभीर

गरियाबंद। आज सुबह नगर के बीमा अभिकर्ता जयप्रकाश पात्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई ,वही उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वे अपनी कार द्वारा गरियाबंद से सुबह रायपुर जाने के लिये निकले थे की नवापारा -राजिम से रायपुर रोड पर निमोरा गांव के समीप हाइवा को ओव्हर टेक करने के दौरान उनकी कार हाइवा से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चालक एलआईसी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी को इलाज के लिये मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। पुलिस हाइवा जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 9 बजे से पहले की है। जब मृतक अपने पत्नी के साथ गरियाबंद से रायपुर जा रहे थे। केन्द्री के पास ओवरटेक करते वक्त उनकी कार ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे कार चालक जयप्रकाश पात्र की मौके पर मौत हो गई और साथ में बैठी उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। उचित ईलाज के लिए उन्हें रायपुर मेकाहारा रिफर कर दिया गया है।
मृतक जयप्रकाश पात्र 49 वर्ष थे। वे गरियाबांद जिला मुख्यालय में निवास करते थे , साथ ही पतंजलि योग समिति के सक्रिय सदस्य थे। पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रहीं है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये रवाना कर दिया गया है। घटना के बाद हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।