चरोदा: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कन्या उ मा शाला भिलाई 3 मे स्वास्थ्य विभाग ने बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा,ओर स्वालंबन एंव आत्म सुरक्षा पर संगोष्ठी आयोजित किया गया स्वास्थ्य के क्षेत्र मे खून की कमी,एनीमिया, ओर स्वच्छता कार्यक्रम के प्रति उन्हें जागरूक किया गया वही स्वयं की सुरक्षा पर विभिन्न टीप्स दिए गये।
बालिका को शिक्षा के प्रति विभिन्न कोर्सों के संबंध मे जानकारी प्रदान की गई अर्बन हेल्थ चरोदा भिलाई 3 के बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि शासन खून की कमी दूर करने विप्स कार्यक्रम चला रहा जिसमे सभी को निशुल्क आयरन फोलिक एसिड टेबलेट प्रत्येक मंगलवार को खिलाया जा रहा है सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एंड वेलेस सेंटरो मे निशुल्क हिमोग्लोबिन जांच किया जा रहा है ।
एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास ने स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत मासिक धर्म पर सावधानियां ओर उपाय बताए ओर सेल्फ डिफेंस के तरीकों से अवगत करते हुए निरर्भिक बनने जागरूक किया अंत मे कुमारी तृप्ति, कुमारी टिंवकल, कुमारी कमाक्षी ओर टिकेंद्र को उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग के लिए उपहार दिया गया कार्यक्रम मे स्वास्थ्य विभाग की सीनियर एल एच व्ही श्रीमती ए दत्ता ,शिक्षा विभाग की दीक्षा तिवारी ओर स्कूल प्रंबधन ओर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग रहा ।





