बायोडीजल के अवैध भंडारण एवं विक्रय के विरूद्ध कार्रवाई

*बायोडीजल के अवैध भंडारण एवं विक्रय के विरूद्ध कार्रवाई*

दुर्ग 12 अप्रैल 2022/ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे केे निर्देशानुसार बायोडीजल के अवैध भंडारण एवं विक्रय की रोकथाम के लिए जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला खाद्य कार्यालय के अधिकारियों, एच.पी.सी.एल, बी.पी.सी.एल तथा आई.ओ.सी.एल. के सेल्स आफिसरों के संयुक्त जांच दल द्वारा सूचना प्राप्त होने पर जंजगिरी, कुम्हारी में बायोडीजल के अवैध भंडारण एवं विक्रय की भी जांच की गई। जंजगिरी स्थित शिवाय फ्यूल्स के द्वारा अवैध रूप से बायोडीजल का भंडारण एवं विक्रय करना पाया गया। फर्म के आधिपत्य में 02 भूमिगत टैंक पाये गये, जिसमें बायोडीजल का अवैध भंडारण किया गया था। अवैध रूप से बायोडीजल मंगाकर भंडारण एवं विक्रय का कार्य किया जा रहा था। जिसमें फर्म के द्वारा मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल आयल आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर फर्म के विरूद्ध कार्रवाई कर फर्म को सील किया गया।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।