स्वामी आत्मानन्द चौक पाटन में रंग गुलाल लगाकर एवम मिठाई खिलाकर दी एक दूसरे को बधाई , माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार
पाटन ; स्वामी आत्मानन्द चौक पाटन में रंग गुलाल लगाकर एवम मिठाई खिलाकर दी एक दूसरे को बधाई ” आज दिनांक 12 मार्च दिन शनिवार को पाटन विधानसभा क्षेत्र के लाड़ले विधायक एवम छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी को पुरानी पेंशन बहाली के लिए पाटन विधानसभा क्षेत्र के शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग ने स्वामी आत्मानन्द चौक पाटन में इकट्ठा होकर उनका आभार प्रदर्शन किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, रंग गुलाल लगाकर बधाई दिया एवम जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र चन्द्रवंशी को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम आभार पत्र प्रेषित किया गया ।
आभार प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा एवम जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार गंजीर के नेतृत्व में किया गया । शिक्षको ने पुरानी पेंशन बहाली पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की शासन पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करके बहुत बड़ी उपलब्धि प्रदान की है। भविष्य के प्रति चिंतित शिक्षक साथियों में खुशी व्याप्त है। जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने कहा की शिक्षक अब भविष्य के प्रति निश्चित हो गए है। शासन की ये बहुत बड़ी उपहार है जो शिक्षक एल बी संवर्ग का पेंशन बहाली पर ठोस कदम उठाएं है जिससे शिक्षको का अधिकार प्राप्त हुआ है।
प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा ने कहा की पेंशन बहाली से शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग काफी उत्साहित हैं तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हैं जिन्होंने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन योजना लागू कर हमारे जीवन में खुशहाली लाया है , माननीय मुख्यमंत्री जी के इस ऐतिहासिक निर्णय का पाटन विधानसभा क्षेत्र के शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग सहित पूरे प्रदेश के शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग ने स्वागत एवम आभार प्रगट किया है ।
प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के सुपुत्र श्री चैतन्य बघेल एवम ओएसडी श्री आशीष वर्मा , श्री मनीष बंछोर से सौजन्य मुलाकात कर पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि 98–99 से प्रदान करने माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया था ।
आभार पत्र सौंपते समय विशेष रूप से प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा, जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार गंजीर , जिला संयोजक विनोद कुमार सिन्हा , प्रांतीय पदाधिकारी श्रवण कुमार सिन्हा विकासखंड के शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा, डोमन लाल वर्मा,लोकनाथ सोनवानी,राजेंद्र कुमार, मार्कण्डेय,बुधारू राम निषाद,राजकुमार बघेल,विजय कुमार बंछोर,अशोक सिन्हा, श्रीमतीजयंत्री कपूर, सत्येंद्र राठौर,प्रमिला वर्मा,कृष्ण कुमार शर्मा,नीलम पांडे,संगीता वर्मा,खिलेश कुमार वर्मा,बसंत कुमार सोनवानी,साकेत कुमार देवांगन,किशोर कुमार देवांगन, नेह कुमार ठाकुर,मनोज कुमार साहू,नरेंद्र कुमार वर्मा, देवकुमार यादव,चंद्र कुमार ध्रुव,ओमप्रकाश साहू सहित विकासखंड के शिक्षक उपस्थित रहे।





