पाहंदा (अ)में भव्य आयोजन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा में 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक होगा,देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ पर

श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन 5 अप्रैल से 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक पाहंंदा (अ) में।

करन साहू रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ पाटन

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत  पाहंंदा (अ) में श्री हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार समिति एवं श्री आदर्श मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वधान में 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया गया है।

आपको बता दें की की प्रथम दिवस 5 अप्रैल को पंचांग पूजा, विशाल शोभायात्रा, मंडप प्रवेश ,वेदी पूजन, अधिवास  होगा ।

द्वितीय दिवस 6 अप्रैल को वेदी पूजन ,अधिवास, हनुमंत प्राणप्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, अज्ञानत, स्नान होगा एवं श्री हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व भजन शाम को 6:00 बजे से होगा ।

तृतीय दिवस 7 अप्रैल को श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन होगा।

चतुर्थ दिवस 8 अप्रैल को सम्मान समारोह एवं सामूहिक महा भंडारा का आयोजन होगा ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के गृह मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू होंगे ,प्रमुख अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल होंगे।

विशेष अतिथि जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती राम बाई गजानंद सिन्हा होंगे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, कृषि उपज मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी साहू ,अपेक्स बैंक के डायरेक्टर श्री राकेश ठाकुर, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,  जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकामनी चंद्राकर,   जनपद सदस्य रेवती दयानंद सोनकर, ग्राम पंचायत के सरपंच मोहन साहू, समाज सेवी मुनेंद्र छाबड़ा, समाजसेवी सहदेव शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। उक्त जानकारी ग्राम पंचायत के युवा उपसरपंच सुरेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ न्यूज़ की रिपोर्ट करन साहू से  शेयर की है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।