पाटन कालेज के क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव लगातार छठी बार सिविल सर्विसेस बैडमिंटन टीम के कोच बने

पाटन कालेज के क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव लगातार छठी बार सिविल सर्विसेस बैडमिंटन टीम के कोच बने

गांधीनगर, चेन्नई, पुणे, रायपुर, दिल्ली, के बाद इस वर्ष पंचकूला चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे

पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में पदस्थ क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव छग सिविल सर्विसेस बैडमिंटन टीम के लगातार छठी बार कोच बनाये गए है। राजनीति विज्ञान के अतिथि सहायक प्राध्यापक चन्द्रशेखर देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ नामदेव बैडमिंटन के उत्कृष्ठ खिलाड़ी है और इनके प्रशिक्षण का लाभ महाविद्यालय के खिलाडियों को भरपूर मिलता है जिसका परिणाम है कि इनके पदस्थ होने के बाद से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किये है। नामदेव महाविद्यालय तक सीमित न होकर छग सिविल सर्विस की टीम को अपने अनुभव का लाभ देते रहे है खेल एव युवा कल्याण विभाग द्वारा लगातार छटवी बार बैडमिंटन टीम का कोच बनाये गए है। इनकी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीएस छाबड़ा, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ शोभा श्रीवास्तव, जनभागीदारी व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जनभागीदारी सदस्य रमन टिकरिहा, तरुण बिजौर, अनिल चन्द्राकर, नीरज सोनी, आदित्य तिवारी, संतोष मालवीय, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय के व्ययाम शिक्षक हेमन्त बघेल, सहित महाविद्यालय परिवार व खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाये दिए है। आगे जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार गांधीनगर गुजरात फिर लगातार चेन्नई, पुणे, रायपुर व दिल्ली में आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिए और इस वर्ष पंचकूला चंडीगढ़ में आयोजित बैंडमिंटन प्रतियोगिता में छतीसगढ़ टीम के कोच के रूप में सहभागिता दे रहे है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।