परिक्षेत्रिय साहू समाज तेलीगुंडरा की बैठक संपन्न, प्रत्येक साहू परिवार में 5 दीप जलाकर मनाएंगे कर्मा जयंती

प्रत्येक साहू परिवार में 5 दीप जलाकर एवं घर को सजाकर मनाएंगे कर्मा जयंती…अशोक साहू।

परिक्षेत्रिय साहू समाज तेलीगुंडरा की बैठक संपन्न।

रानीतराई। परीक्षेत्रीय साहू समाज तेलीगुंडरा में कार्यकारिणी एवं समस्त इकाई अध्यक्ष,पदाधिकारियों की बैठक साहू सदन तेलीगुंडरा में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम श्री कृष्ण जी,भक्त माता कर्मा जी की पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ हुआ।

बैठक में मुख्य रूप से जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंद लाल साहू,उपाध्यक्ष दिव्या कलिहारी,पाटन प्रभारी राकेश साहू,दिलीप साहू,दुर्ग मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, ज़िप दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू,तहसील साहू संघ अध्यक्ष दिनेश साहू,महासचिव खेमलाल साहू,गंगादीन साहू जिला प्रतिनिधि,धनराज साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ,कमलेश्वरी साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ।

सभी वक्ताओं ने जिला स्तरीय विशाल कर्मा जयंती महोत्सव निकुम 19 मार्च ,तहसील स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती गातापार में 21 व 22 अप्रेल की तैयारी हेतु प्रत्येक साहू परिवार को बढ़चढ़ कर सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किए।पापमोचनी एकादशी के दिन सपरिवार अपने घर में भक्त माता कर्मा की सामूहिक आरती,रंगोली सहित सजावट सहित एक त्योहार का माहौल हमारे समाज को करना है।बच्चे,युवा,महिलाएं को समाज से जुड़ कर कार्य करने की दिशा में आगे लाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर डुलेश्वर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र,गरीब दास साहू,श्याम लाल साहू, डॉ डी एल साहू,महेंद्र साहू,चांदनी साहू,रामनारायण साहू,कैलाश साहू, कृष्ण साहू,महेंद्र साहू,कमलेश साहू,भागवत साहू,तुला साहू, ताला राम साहू,चित्रसेन साहू,बिरेंद्र साहू सहित ग्रामीण अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।