परंपराओं के सम्मान के लिए सभी से बोरे बासी खाएं/भूपेश बघेल

1 मई को श्रमिक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने खानपान की परंपराओं के सम्मान के लिए सभी से बोरे बासी खाने का आग्रह किया है। अपने खानपान की समृद्धि को सहेजने का यह बहुत सुंदर मौका है। आप सभी से अनुरोध है कि बड़े पैमाने पर अपने लोकप्रिय प्रचार माध्यमों में इसे जगह दें ताकि छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार दिशा में अधिकाधिक कार्य किया जा सके। आप सभी से आग्रह है कि अपने बोरे बासी खाते हुए अपने वीडियो फोटो शेयर करें तथा यदि कवरेज के दौरान आपको ऐसे सुंदर दृश्य मिलते हैं तो इन्हें भी हमसे जरूर साझा करें साथ ही इन्हें अपने ट्विटर एवं फेसबुक अकाउंट से भी जारी करें। कुछ हैशटैग का इस्तेमाल कर आप अपने ट्वीट को/ पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकते हैं जिन्हें नीचे दिया गया है।
आपकी फोटो जितनी मौलिक होगी क्रिएटिव होगी आपका वीडियो उतना ही सुंदर बनेगा और सब को बहुत पसंद आएगा।
जनभागीदारी के कार्यक्रमों में आप सभी गहरी रुचि दिखाते हैं इससे प्रशासन का हौसला भी बढ़ता है आशा है इस बार भी आप सभी इस अभियान में पूरे मनोयोग से हिस्सा लेंगे।
#LabourDay2022
#बोरे_बासी
#cgmodel

 

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।