KiCG24 NEWS :- ग्राम कुथरेल निवासी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,कोमाखान ,संकुल केन्द्र लुकुपाली,विकासखण्ड बागबाहरा के नवाचारी शिक्षक एवं लेखक साहित्यकार श्री खेमराज साहू को शिक्षा विभाग,छत्तीसगढ़ शासन का सबसे बड़ा सम्मान “राज्यपाल शिक्षक सम्मान 2022” से 05 सिंतबर 2022 को राजभवन रायपुर के दरबार हाल मे छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके जी ने मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी,शिक्षामंत्री श्री प्रेमसहाय सिंह टेकाम जी, मुख्य शिक्षा सचिव श्री आलोक शुक्ला जी,शिक्षा सचिव श्री एस भारतीदासन जी, संचालक,लोक शिक्षण संचानालय,श्री सुनील कुमार जैन जी,राजभवन सचिव श्री खल्को जी के उपस्थिति मे सम्मानित किया गया।श्री खेमराज साहू ग्राम कुथरेल के प्रथम शिक्षक जिसे “राज्यपाल शिक्षक अवार्ड ” प्राप्त हुआ,जिसको शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए, विभिन्न नवाचार ,विज्ञान क्लब के माध्यम से विज्ञान को सरलता प्रदान करना एवं विषय के प्रत्येक अध्याय का वीडियों बनाकर यूट्यूब के चैनल में संधारित करना तथा बच्चों को विद्यालय के वॉट्सएप्प ग्रुप में प्रशारित करना, गणित लैब का निर्माण शून्य निवेश नवाचार ,कबाड़ से जुगाड एवं सामुदाय के सहयोग से, नियमित कक्षा गतिविधिया एवं प्रेजेन्टेशन से बच्चों के आत्मविश्वास बढ़ाना,समस्या समाधान कक्षा का आयोजन,प्रत्येक कालखंड मे उपचारात्मक शिक्षण, गणित एवं विज्ञान को प्राकृतिक वस्तुओं से जोड़कर विषय को सरलता प्रदान करना, साथ ही साथ संस्कृतिक गतिविधियों के प्रेरित करना, स्वच्छ स्कूल एवं बागवानी तथा साहित्यिक गतिविधियों के प्रेरित करने के लिए प्रदान किया गया है। इसके पूर्व भी जिला युवा पुरस्कार 1999 जिला क्लेक्टर दुर्ग द्वारा, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण अवार्ड 2017,शिक्षा विभाग महासमुंद द्वारा, डॉ.मौलाना आजाद शिक्षा रत्न अलंकरण अवार्ड 2018 भारतीय दलित साहित्य अकादमी,नई दिल्ली, उत्कृष्ठ शिक्षक सम्मान 2018 छत्तीसगढ विद्यार्थी परिषद द्वारा, छत्तीसगढ गौरव अलंकरण अवार्ड 2019 वेलविशर फाऊंडेशन,अकलतरा द्वारा , महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड 2019 राष्ट्रीय 35 वे साहित्यकार सम्मेलन मे भारतीय दलित साहित्य अकादमी,नई दिल्ली, डॉ नागेन्द्र साहित्य सम्मान 2020, राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान,सल्हवास,जिला- झज्जर हरियाणा द्वारा,राष्ट्रीय नवाचार शिक्षक अवार्ड 2019, रमण एक्सपेरिमेंट साइंस टीचर अवार्ड 2019 रमण साइंस रिसर्च फाऊंडेसन,बैंगलोर द्वारा, नचिकेता बाल साहित्य सम्मान 2020, महात्मा गाँधी साहित्य सेवा मंच, गांधी नगर गुजरात, साहित्य विशारद सम्मान 2020,जयपुर राजस्थान द्वारा, हिन्दी साहित्य कोरोना योद्धा सम्मान 2020 से राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य मंच अररिया,बिहार द्वारा, डॉ. हरिवंश राय बच्चन सम्मान 2020 से आंचलिक साहित्यिक मंच झज्जर,हरियाणा द्वारा, साहित्य संस्कृति कला के संवाहक सम्मान 2020 से साहित्य कुंज,औरंगाबाद बिहार द्वारा, साहित्य सितारे सम्मान 2020,जनवादी परिचय साहित्य संघ,मध्यप्रदेश द्वारा,वीरांगना पन्ना धाय सम्मान 2021से राष्ट्रीय कवि संगम,महेंद्रगड़ द्वारा, मातृभाषा गौरव सम्मान 2020 से हिन्ददेश साहित्यिक संस्थान,दिन्जान तिनसुकिया,आसाम, मदर टेरेसा साहित्य सम्मान 2020 से अग्रसर हिन्दी साहित्य मंच,छत्तीसगढ द्वारा, उत्कृष्ठ शिक्षक सम्मान 2020 से उदय कमल साहित्य संगम साहित्यिक परिवार,गजेसिंह नगर,शेरगड़ जोधपुर राजस्थान,शिक्षा ज्योति अवार्ड 2021 से शिक्षा ज्योति फाऊंडेसन,छत्तीसगढ, महात्मा गांधी शांती सदभावना सम्मान 2021 से शांती फाऊंडेशन गोंडा ,उत्तरप्रदेश द्वारा, नीरज स्मृति साहित्य सम्मान 2021 पटना बिहार द्वारा, इन्टरनेशनल टीचर प्राईड अवार्ड 2021 से, आदि गुरु शंकराचार्य काव्य सम्मान 2021से अखिल भारतीय हिन्दी महासभा,नई दिल्ली द्वारा, फेस ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2022 से कला एवम् साहित्य परिषद्,रायपुर छत्तीसगढ़ , छत्तीसगढ साहित्य गौरव सम्मान 2022 से विश्व हिन्दी रचनाकार मंच, नई दिल्ली द्वारा , शिक्षक कला एवम् साहित्य अकादमी द्वारा “शिकसा बेस्ट टीचर अवार्ड 2022” से एवं इसी प्रकार 350 से अधिक पुरस्कार राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार 2022 प्राप्त होने पर श्री प्रदीप चंद्राकर,पूर्व सभापति, जनपद पंचायत,दुर्ग,श्री पदमाकर चंद्राकर श्री शैलेंद्र गुप्ता जी,अध्यक्ष,छत्तीसगढ विद्यार्थि परिषद,दुर्ग,श्री सीता राम ठाकुर,महासचिव, गोंडवाना समाज,दुर्ग, श्री लोमस चंद्राकर,उपसरपंच,ग्राम पंचायत,कुथरेल, श्री ताम लाल चौधरी,श्री पुरषोत्तम चौधरी, श्री अशोक चौधरी, श्री सागर दास मानिकपूरी( रामायण वाचक), श्रीमती भुनेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष, परेक्षेत्रिय साहू समाज,कुथरेल , श्री डिलेश्वर चंद्राकर, श्री डोमेन्द्र साहू, भोजराम निर्मलकर,श्री खोमन सिन्हा,बेदू साहू, श्री राजू गुप्ता,शिक्षक ,श्री दुष्यंत देशमुख,सूर्यकांत, श्रीमती निर्मला जैकब ,श्रीमती संतोषी साहू,श्रीमति प्रभा साहू, श्री रेमन राज साहू ,कु. लीना साहू आदि के द्वारा बधाई संप्रेषित किये।
नवाचारी शिक्षक एवं लेखक साहित्यकार श्री खेमराज साहू को राज्यपाल शिक्षक सम्मान 2022″ से नवाजा



