पाटन- धोबी समाज पाटन राज के वार्षिक अधिवेशन 25, 26 फरवरी हो होगा, बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सरीख होंगे चैतन्य बघेल और मुख्यमंत्री ओएसडी आशीष वर्मा।
उक्त कार्यक्रम ग्राम भन्सुली में होने जा रहा है। चुकी ग्राम भन्सुली क्षेत्र के अशोक साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष के गांव होने के कारण तैयारी जोरों से चल रही है धोबी समाज के साथ साथ अशोक साहू जी खुद अतिथि के स्वागत के लिए उत्सुक है, समाज जनों में अत्यंत हर्ष व उत्साह का माहौल है। साथ ही साथ सभी समाज के लोगों को आमंत्रित करने का काम पदाधिकारी कर रहे हैं, आज अधिवेशन में आमंत्रित करने पहुचे पाटन राज अध्यक्ष लक्ष्मन निर्मल, उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र निर्मलकर, संरक्षक हेमंत निर्मलकर, युवा अध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर, सचिव तेनसिंग निर्मलकर, खुशवन्त निर्मलकर, बिसहत निर्मल, गुलहेड निर्मलकर, तुलेश्वर निर्मलकर ,पन्ना निर्मलकर, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




