धीवर समाज व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष बने कुशल मटियारा

दुर्ग/छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर) समाज महासभा रायपुर की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की बैठक रायपुर (दलदल सिवनी) में संपन्न हुई जिसमे प्रत्येक जिलों से आये परगना अध्यक्षो एवं महासभा के पदाधिकारियों ने सर्व सहमति से दुर्ग के युवा कुशल थानसिंह मटियारा को प्रांतीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ के पद पर मनोनित किया गया ।

मटियारा ने प्रदेश से आये सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगो का आभार व्यक्त कर समाज के समस्त व्यापारीयों को एक जुट होकर समाज के प्रति मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया । मटियारा ने समाज के मूल एवं पेत्रिक् व्यवसाय से जुड़े लोगो को समाज के मूल धारा से जुड़ कर कार्य करने के लिए आग्रह किया। साथ हि मटियारा के अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ बनने पर दुर्ग धीवर समाज एवं प्रदेश स्तरीय समाज में हर्ष व्याप्त है ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।