देश में पहली बार गोधन से बने ब्रीफकेस में पेश हुआ छत्तीसगढ़ के न्याय और विश्वास का बजट, भूपेश है तो भरोसा है – देव कुमार निषाद
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य देव कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना वार्षिक सहायता राशि 6 हजार को बढ़ाकर 7 करने, सुराजी गांव के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रदेश के गौठानों में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क विकसित करने, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन की शुरुआत के लिए 2 करोड़ का प्रावधान, पुरानी पेंशन योजना को बहाल, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए 6 करोड़ का प्रावधान, चिराग परियोजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान, कृषक समग्र विकास योजना में 123 करोड़ का प्रावधान, मिलाप परियोजना के तहत ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के लिए 450 करोड़ का प्रावधान, 32 स्वामी आत्मनंद हिंदी माध्यम स्कूल खोलने का निर्णय, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान, जिला पंचायत विकास निधि योजना के लिए 22 करोड़, जनपद पंचायत विकास निधि के लिए 66 करोड़ का प्रावधान किया गया है साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। व्यापम एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में राज्य के स्थानीय प्रतिभागियों का परीक्षा शुल्क माफ करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने बजट में अनेक कल्याणकारी योजनाओं एवं घोषणाओं को रखा है।
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की स्वप्न को साकार करने वाली इस ऐतिहासिक बजट के लिए छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य देव कुमार निषाद ने हर्ष व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया एवं पूरे प्रदेशवासियों को बधाई दिया।





