तर्रा: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जामगांव (एम) में देवांगन समाज द्वारा परमेश्वरी महापुराण का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम में समाज द्वारा एक जोड़ा आदर्श विवाह का विवाह कराया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जी के OSD आशीष वर्मा जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष पुरानी देवांगन ने किया विशेष अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष कीर्ति देवांगन, ग्राम पंचायत के सरपंच रुपेश चंद्राकर जी, अनिल चंद्राकर जी रहे।
श्री वर्मा ने नव दंपति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खर्चीली शादी से बचने के लिए समाज में आदर्श विवाह कराया जा रहा है जिसे समाज के लोगों को आगे बढ़ कर सहयोग करना चाहिए और खर्चे से बचना चाहिए आदर्श विवाह में समाज के लोगों का भरपूर सहयोग रहता है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में भी सर्व समाज के लोग शादी करते हैं और अपना समय और बड़ी खर्चे से बसते हैं
इस अवसर पर देवांगन समाज के मंडल अध्यक्ष इकाई अध्यक्ष दिलीप देवांगन ,मनोहर देवांगन, सत्येंद्र देवांगन सहित समाज के वरिष्ठ गण सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





