देवभोग क्षेत्र ग्राम मोखागुडा पर 15 वे वित्त मद राशि की बंदरबांट से पंचायतों में विकास ठफ

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ कॉम जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

देवभोग न्यूज़_ पंचायत पर छोटे बड़े भ्रष्टाचार मे अंकुश लगाने के लिए जीयो टैगिंग सहित ऑनलाइन प्रक्रिया की पहल के बाद भी भ्रष्टाचार पर लगाम नही लग रहा है।जिसका प्रमुख कारण भ्रटाचार से कमाई का कुछ अधिकारी को चढ़ाने को माना जाता है। तभी 10 साफ सफाई में हजारों रुपए आहरण कर देते है। ऐसे ही मामला ग्राम पंचायत मौखागुडा में देखने को मिला है।जहा 15 वे वित्त मद के तहत गली सफाई के नाम पर 80 हजार रुपए निकाला गया है।इसके अलावा प्रधानमंत्री सड़क से तुलाराम के घर तक 48 हजार 786 रुपए एफ टी ओ के माध्यम से निकाल लिया है । इसके अलावा बड़े तालाब मे पचरी निर्माण के नाम पर भी 36 हजार से अधिक राशि निकालने की रिपोर्ट है । जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों के पैरो तले जमीन खिसक गई। क्योंकि पंचायत में कोई बड़ा गली नहीं है।जहा इतनी लागत से साफ सफाई हो । मतलब साफ सफाई और मुरमी करण के नाम पर हजारों रुपए का बंदरबांट करने का आरोप लगाया गया है शायद यही वजह है कि पंचायत द्वारा कराए काम की उच्चस्तरीय जांच के लिए मांग किया जा रहा है। आपको बता दें की 15 वे वित्त मद से पेयजल स्वच्छता सहित निर्माण कार्य में राशि को खर्च के लिए निर्धारित है। लेकिन अफसोस की बात है इस पंचायत के सरपंच सचिव गाइडलाइन का फायदा उठाकर अपनी मनमर्जी अनुसार काम कर राशि की बंदरबांट कर विकास कार्य को ठेंगा दिखा रहे हैं। और बंदरबांट की कुछ राशि जनपद के छोटे बड़े कर्मचारी तक पहुंचने की बात कही जाती है ।तभी बिना जमनी हकीकत देखे पूरी पूरी राशि एफ टी ओ के माध्यम से निकाल लेते हैं। बस्ती पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया की बैठक ग्राम सभा सहित अन्य कार्यकर्म के दौरान पंचायत की आय व्यय की जानकारी बिल्कुल नही दीया जाता है। जिसके खिलाफ जनपद सीईओ से शिकयत भी किया रहा लेकिन शिकायत और कार्यवाही जनपद से शुरू होकर जनपद पर ही खत्म कर दिया ऐसे में स्थानीय अधिकारियो से कार्यवाही की उम्मीद फिजूल मानते हैं।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।