दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद पहुंचे कौही मेला, किया महादेव का दर्शन

रानीतराई:  दुर्ग जिला के सुप्रसिद्ध महाशिवरात्रि कौही मेला का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के इस मेले में रायपुर धमतरी बालोद बेमेतरा के व्यापारी पहुंचते हैं महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल जी कौही पहुंचे जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा किया और अपने लोकसभा क्षेत्र के जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना की वही  श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर परिषद के पदाधिकारियों ने श्री सांसद का  फूल माला से स्वागत किया ।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष हेमलाल साहू ,सचिव राजेश साहू, संरक्षक विजय गिरी गोस्वामी, नोशन सिन्हा, माखन चंद्राकर, राम किशुन साहू ,राम किशुन निषाद, पुरुषोत्तम सिन्हा, कार्तिक राम साहू ,प्रभु राम साहू सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।