दुर्ग जिला पँचायत सचिव संघ द्वारा 07 मार्च को करेंगे आंदोलन – महेन्द्र साहू

*दुर्ग जिला पँचायत सचिव संघ द्वारा 07 मार्च को करेंगे आंदोलन – महेन्द्र साहू*

प्रदेश पँचायत सचिव संघ के निर्देशानुसार दुर्ग जिला सचिव संघ द्वारा एक सूत्रीय मांग – पँचायत सचिवों का परिवीक्षावधि पश्चात शासकीयकरण की मांग को पूरा कराने के लिए प्रदेश के समस्त जिला में पँचायत सचिवो द्वारा वादा निभावो रैली का आयोजन करके माननीय मुख्यमंत्री जी व माननीय पँचायत मंत्री के नाम कलेक्टर व जिला सीईओ को ज्ञापन सौपा जाएगा, दुर्ग जिले के समस्त पँचायत सचिव धरना स्थल मानस भवन दुर्ग के पास समय 10 बजे से उपस्थित होकर आंदोलन में भाग लेंगे व समय 01बजे वादा निभाओ रैली निकालकर माननीय कलेक्टर व जिला सीईओ को ज्ञापन देंगे

महेन्द्र कुमार साहू, जिलाध्यक्ष
शेषनारायण चन्द्रवँशी जिलासचिव
नरेश राजपूत,ब्लाकअध्यक्ष पाटन
निमेश भोयर,ब्लॉकअध्यक्ष दुर्ग
राकेश चन्द्राकर,ब्लॉकअध्यक्ष धमधा

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।