दशगात्र में गये परिवार के घर चोरी ….जांच में जुटी कुम्हारी पुलिस

आलमारी में रखे सोने के जेवरों की चोरी सुने मकान में चोरों का धावा दशगात्र में गए परिवार थे परिवार

राकेश सोनकर की रिपोर्ट

कुम्हारी

कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 11 कैलाश नगर निवासी सलमा अख्तर उम्र 44 वर्ष के सुने मकान में चोरों ने सोने के गहने सहित कई क़ीमती समानों की चोरी कर ली।

थाने में शिकायत के अनुसार कैलाश नगर निवासी सलमा अख्तर 1 नवंबर को अपने बच्चों के साथ अपने पिता के दशगात्र कार्यक्रम को लेकर बिहार गई हुई थी।

जहाँ उनकी वापसी 20 नवंबर को कुम्हारी स्थित अपने मकान में थी। इसी बीच उनके भांजा रजि अहमद ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी का लॉक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था मे है। समान भी बिखरा पड़ा हुआ है।

देखने से लग रहा है कि किसी अज्ञात चोरों ने चोरी की नियत से घर मे गुसा होगा और क़ीमती वस्तुओं की चोरी कर ली होगी।

जानकारी मिलते ही अल सुबह सलमा अख्तर 20 नवंबर को अपने घर पहुची तो उन्होंने देखा कि अंदर कमरा के अलमारी में रखे कान का 03 जोडी सोने का झुमका, 02 जोड़ी सोने की बाली, सोने का हार, सोने की लाकेट लगा चैन, सोने की मंगल सुत्र, सोने का अंगुठी, बिल के हिसाब से कुल 60,000 रूपये लगभग का सामान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है,

  1. मामला कुम्हारी थाने की होने से पीड़िता द्वारा अज्ञात चोरों पर अपराध पंजीबद्ध किया गया वही कुम्हारी पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।