*तुलसी मानस प्रतिष्ठान की बैठक में शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष, रामायण मेला का होगा आयोजन*

*0 समिति के कार्यकारिणी का पुर्नगठन 16 अक्टूबर को होगा*

*राजनांदगांव ।* श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान की बैठक 24 सितंबर को श्री रामायण प्रचारक समिति दीवानपारा में आयोजित की गई । जिसमें सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए कार्यकारिणी की पुर्नगठन पर चर्चा हुई।
बैठक में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के संरक्षण व शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा प्रमुख रुप से मौजूद थे। श्री छाबडा़ ने बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा कि संस्था द्वारा संचालित हो रहे कार्येा को सभी को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। बैठक में आगामी 16 अक्टूबर को कार्यकारिणी के पुर्नगठन पर भी सहमति बनी। इसके अलावा श्री छाबड़ा ने कहा कि इस वर्ष बहुप्रतिक्षित रामायण मेला का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो और सभी ब्लाक अध्यक्षों को सूचित कर कार्यक्रम को भव्य बनाने पर जोर दिया जाएगा।  बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पोषण शुक्ला, महामंत्री अंचलदास वैष्णव, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, तामेश्वर साहू, संध्या पांडे, कोषाध्यक्ष पुष्पा सिन्हा, संमन्वयक अंजू शर्मा, प्रवीण कौशिक, गोपालराम साहू, केशव सेन, पी राघव, नंदकिशोर साव, बिसालिक साहू, हरबचन श्रीवास, सुखसागर धु्रवे, आलोक भट्टाचार्य, एमआर साहू, डा.उमेश बनपेला सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात तुलसी मानस प्रतिष्ठान के संगठन मंत्री स्व.शशिकांत अवस्थी जी को दो मिनट की विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
____________________

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।